For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी सोचते ही रह गये और.. कोहली.. विराट हो गया...

मुंबई। लगता है वाकई विराट कोहली बहुत ज्यादा ही जल्दी में हैं क्योंकि जिस मुद्दे पर हमारे मिस्टर कूल यानी धोनी सोचते ही रहते हैं वो कोहली साहब कर गुजरते हैं। जब से दोनों के बीच में कप्तानी को लेकर कंपेयर शुरू हुआ है तब से ही हर मामले में विराट धोनी से आगे निकलते नजर आ रहे हैं। अब जरा हेयर स्टाइल के मामले को ही देख लीजिये।

जानिए धोनी किस तरह कर रहे हैं टी 20 विश्वकप की तैयारी?

क्रिकेट की दुनिया में धोनी अभी तक काफी स्टाइलिश हेयर स्टाइल रखने वाले खिलाड़ी माने जाते थे। उनके लंबे बालों पर ना जाने कितनी हसीनाएं मर मिटी थीं, जैसे-जैसे उनका क्रिकेट करियर ऊपर उठता गया उनके बाल छोटे होते गये और विश्वकप जीतने के बाद वो एकदम गंजे ही हो गये लेकिन पिछले कुछ वक्त से धोनी काफी सादे लुक में मैदान पर नजर आ रहे हैं।

बालों के मामले में भी धोनी से आगे निकले कोहली

तो वहीं जवां दिलों की धड़कन मिस्टर कोहली नये कलेवर में लोगों के सामने दिखायी देते हैं। मात्र 16 घंटे पर स्टार स्पोर्टस पेज पर अपलोड हुए वीडियो में धोनी साफ सोचते दिख रहे हैं कि वो विश्वकप के लिए कैसा लुक रखें। तो वहीं मिस्टर कोहली विश्वकप के प्री एग्जाम में नये लुक को धरकर आगे बढ़ गये हैं।

स्टाइल या टोटका: आस्ट्रेलिया जाने से पहले विराट ने कटाये फिर बाल

जी हां, आस्ट्रेलिया सीरीज के ठीक पहले विराट ने नयी हेयर स्टाइल रख ली है जिसे कि जानकारों ने उनका टोटका करार दिया है। फिलहाल मामला जो हो इसमें कोई शक नहीं कि कोहली मियां हर मोड़ पर धोनी को चुनौती दे रहे हैं..चाहे वो खेल हो, कप्तानी हो या फिर हेयर स्टाइल..क्यों क्या कहते हैं आप?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+