For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट ने इस खिलाड़ी के बारे में कही बड़ी बात, वर्ल्ड कप 2019 से पहले लगी लॉटरी

नई दिल्ली। सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायडू ने वनडे करियर का तीसरा शतक ठोका। अंबाती रायडू ने मात्र 81 गेंदों पर शतक ठोक सभी का दिल जीत लिया। उपकप्तान रोहित शर्मा से लेकर कप्तान विराट कोहली तक उनकी तारीफ करने से थम नहीं रहे। यहां तक कि कप्तान विराट कोहली ने तो अंबाती रायडू को वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम में शामिल किए जाने की वकालत भी कर दी है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली बड़ी और ऐतिहासिक जीत के बाद अंबाती रायडू के खेल को सराहा है। विराट कोहली ने मुश्किल समय में नंबर चार पर शतक जड़ने वाले अंबाती रायडू की जमकर तारीफ की है। कप्तान विराट कोहली ने रायडू को लेकर वर्ल्ड कप 2019 से जुड़ी एक बड़ी बात भी कही है। विराट ने अंबाती रायडू के बारे में जो कहा है उसके लिए रायडू के कान तरस रहे होंगे।

रायडू खेलें वर्ल्ड कप 2019 - विराट

बता दें कि अंबाती रायडू ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी पारी की सराहना करते हुए मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, " अंबाती रायडू को जो मौका मिला था उसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया है। हमें वर्ल्ड कप 2019 तक टीम में उनका साथ देना चाहिए। वह खेल को अच्छे से पढ़ते हैं इसलिए हम खुश हैं कि नंबर-4 पर हमारे पास एक काबिल खिलाड़ी है।"

टीम इंडिया ने विंडीज को चौथे मुकाबले में रोहित शर्मा और रायडू के शतक की बदौलत 224 रनों से मात दी। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 162 रनों की पारी खेली और सातवीं बार 150 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेहमान टीम विंडीज मात्र 153 रन बनाकर ढेर हो गई।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 12:12 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+