भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज़ : विराट कोहली के पास दिग्गज कप्तानों को पछाड़ने का मौका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उनके ही नेतृत्व में 22 सितंबर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में टेस्ट क्रिकेट सीरीज का का आगाज होने जा रहा है।
हिंदी के वो 14 शब्द जो हमारे जीवन में रखते हैं खास महत्व
इस सीरीज के साथ ही हम आपको विराट कोहली की कप्तानी से जुड़े उन रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जो उन्होंने अब तक अपने कॅरियर में बनाए हैं। वे आगामी टेस्ट सीरीज़ में कई दिग्गज कप्तानों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
ये बोलते हैं आंकड़े
विराट की कप्तानी में श्रीलंका को 22 साल बाद पिछले साल 2-1 से हराया, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका को होम सीरीज में 3-0 से हराया और अब हाल ही में वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर 2-0 से हराया।
टेस्ट क्रिकेट में जीत का चौका
अगर विराट कोहली की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज भी जीतने में सफल रहता है तो भारती विराट के कप्तान रहते हुए पहली बार टेस्ट क्रिकेट में जीत का चौका लगाएगा।
अब तक विराट की कप्तानी में भारत ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच भारत ने हारे हैं और पांच मैच ड्रॉ हुए हैं।
शहाबुद्दीन के जेल से छूटने के बाद सीवान में है दहशत, जानें क्यों
बन सकते हैं ये दो खास रिकॉर्ड :
- विराट न्यूजीलैंड सीरीज के तीन मैचों में कप्तानी करने के साथ ही किसी भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा खेले गए सर्वााधिक टेस्ट मैच के मामले में 10वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।
- सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जिताने वाले कप्तान के रूप में विराट कोहली अभी सातवें पायदान पर हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड को यह टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप करता है तो वह ऐसा करने वाले चौथे कप्तान बन जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

