Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शानदार साल 2019 की केवल एक चीज बदलना चाहते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली: भारत के कप्तान विराट कोहली और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया के लिए एक और शानदार साल गुजर गया है। कोहली और भारतीय टीम ने पूरे साल शानदार क्रिकेट का मुजायरा किया फिर भी एक ऐसी चीज रही है जो भारतीय क्रिकेट के कप्तान बदलना चाहते हैं।

2019 में एक चीज बदलना चाहते हैं विराट

2019 में एक चीज बदलना चाहते हैं विराट

विराट कोहली ने कहा है कि वे इस साल जिस एक चीज को बदलना चाहेंगे वो है विश्व कप सेमीफाइलन में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार। विश्व कप के राउंड-रॉबिन चरण के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी लेकिन मेन इन ब्लू को सेमीफाइनल में ब्लैक कैप्स के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा था और दो दिनों के लिए खेला गया था। मैच के दूसरे दिन जुलाई में ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय पारी शुरू हुई थी और भारत को एक अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के लिए जबरदस्त साल-

भारत के लिए जबरदस्त साल-

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के फॉलोवर्स शो में बोलते हुए कहा, "इंग्लैंड में हमें जो नुकसान हुआ, वह कुछ ऐसा है जिसे हम एक टीम के रूप में बदलना चाहते थे, लेकिन चीजें एक निश्चित तरीके से ही आगे बढ़ती हैं शायद यह हमेशा होने वाला था और हम आज जहां हैं वहां पर पहुंचने के लिए हमें उन कठिन समय से गुजरना था। ''

42 शतकों से पहले आज ही के दिन कोहली के बल्ले से निकला था सबसे खास शतक

इससे पहले, वेस्टइंडीज पर 2-1 से एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद, कोहली ने कहा था कि 2019 भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छे वर्षों में से एक था।

भारत ने इस साल खेले गए आठ में से सात टेस्ट जीते, जिनमें से एक ड्रा में समाप्त हुआ। उन्होंने खेले 28 में से 19 वनडे जीते और 16 टी 20 आई में नौ जीत दर्ज की।

"आईसीसी ट्रॉफी का पीछा नहीं छोड़ेंगे "

कोहली ने रविवार को कटक में जीत के बाद कहा, "2019 भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा साल रहा है।" विश्व कप में 30 मिनट (न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार) के अलावा, यह एक महान वर्ष रहा है। हम उस आईसीसी ट्रॉफी का पीछा करते रहेंगे, यह ग्रुप इसका हकदार भी है, इसके लिए बहुत कठिन मेहनत की गई है। हमारे पास एक दृष्टी है।"

भारत अपने अभियान की शुरुआत 2020 में गुवाहाटी में 5 जनवरी से करेगा जहां वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगा।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 14:46 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+