'विराट में है दम, निकल सकते हैं सचिन के आगे'
नई दिल्ली। विराट कोहली केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स में से एक है और जिस तरह से वो खेल रहे हैं उस हिसाब से तो वो एक दिन भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल जायेंगे, ये कहना है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान का।
बुक का दावा: इमरान-बेनजीर के बीच था प्यार और जिस्मानी रिश्ता
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि कोहली कें अंदर वो सबकुछ है जो कि एक महान क्रिकेटर में होनी चाहिए। संयम, टेक्निक, फिटनेस, सोच यह सबकुछ ही उसे भीड़ से अलग करती है।
विराट में सारे महान बल्लेबाज के गुण
उनकी तुलना सचिन के साथ करना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वो जिस तरह से खेल रहे हैं और इसी तरह से खेलते रहें तो वो दिन दूर नहीं जब वो सचिन से आगे निकल जायेंगे लेकिन यहां एक चीज गौर करने वाली है कि सचिन ने क्रिकेट को काफी लंबा टाइम दिया है, कोहली उतना लंबा खेल पाये तो बात कुछ और हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
