For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए विराट कोहली, जानें काैन सी टीम रही टाॅप पर

नई दिल्ली। सूनील गावस्कर से लेकर कपिल देव, सचिन तेंदुलकर से लेकर एमएस धोनी तक, हमेशा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पीछे सभी कैमरे होते हैं। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट का पोस्टर बॉय कोई और नहीं बल्कि खुद कप्तान विराट कोहली हैं। कप्तान कोहली जिस दिन से भारतीय टीम में शामिल हुए हैं, तब से लोगों के दिल में बसे हुए हैं।

31 साल के कोहली को माैजूदा समय का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा अन्य क्रिकेटरों की तुलना में उनके द्वारा बनाए गए ब्रांडों की संख्या के आधार पर लगाया जा सकता है। फरवरी में उनकी ब्रांड वैल्यू 237.5 मिलियन बताई गई जो कि किसी भी अन्य भारतीय से दोगुनी थी।

कोहली, रोहित और धोनी दुनिया में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले क्रिकेटर हैं

कोहली, रोहित और धोनी दुनिया में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले क्रिकेटर हैं

हाल ही में इसकी पुष्टि की गई जब एक अध्ययन में कहा गया कि भारतीय कप्तान दुनिया में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर है। साथ ही, भारत दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टीम है। विराट को इस वर्ष जनवरी से मध्य 2020 तक 16.2 लाख बार खोजा गया और 'मेन इन ब्लू' को उसी अवधि में 2.4 लाख बार खोजा गया। सेरामुश अध्ययन के अनुसार शीर्ष तीन में उनके उपकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अन्य दो क्रिकेट खिलाड़ी थे।

टाॅप 10 में हैं ये भारतीय

अध्ययन के अनुसार, शीर्ष 10 में अन्य क्रिकेटरों में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, सचिन तेंदुलकर और श्रेयस अय्यर थे। जनवरी से जून 2020 तक, प्रत्येक क्रिकेटर को क्रमशः 9.7, 9.4, 6.7, 5.4 और 3.4 लाख बार खोजा गया।

भारतीय टीम सबसे ज्यादा सर्च की गई

भारतीय टीम सबसे ज्यादा सर्च की गई

टीमों में भारतीय टीम सबसे ऊपर रही और इसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिंबाब्वे का नंबर आता है. प्रत्येक टीम को क्रमश: .66, .33, .29, .23, .16, .12, .12, .09, .05, .04 और .03 लाख बार सर्च किया गया.

स्मृति मंधाना और एलीस पेरी क्रमशः 12 वीं और 20 वीं रैंक पर थीं

स्मृति मंधाना और एलीस पेरी क्रमशः 12 वीं और 20 वीं रैंक पर थीं

संचार के प्रमुख सिरुश ने कहा है कि परिणाम आश्चर्यजनक नहीं हैं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि महिला क्रिकेटरों को जितनी बार खोजा गया है वह पहले वाले पुरुष-खेल के लिए एक सकारात्मक संकेत है। हालिया चलन से पता चलता है कि क्रिकेट प्रशंसकों ने महिलाओं की क्रिकेट में रुचि दिखाई है क्योंकि स्मृति मंधाना और एलीस पेरी क्रमशः 12 वीं और 20 वीं रैंक पर थीं। वे युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों से भी आगे निकल गए।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 13:45 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+