For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 करोड़ दान करने वाले कोहली हैं मालामाल, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट जगत में सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है। सूत्रों के अनुसार, इस जोड़ी ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सरकार की 3 करोड़ रूपए दान करते हुए मदद की। लोकप्रिय होने के साथ-साथ दोनो पावर कपल भी हैं, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया हुआ है। कोहली अपने करियर क्रिकेट में और अनुष्का बॉलीवुड जगत से मशहूर नामों में से एक हैं। कोहली वर्तमान में टेस्ट और वनडे के नंबर-वन बल्लेबाज हैं और व्यापक रूप से इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुष्का फिल्म उद्योग में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

दोनों की कमाई का हुआ खुलासा

दोनों की कमाई का हुआ खुलासा

इतना ही नहीं, विराट और अनुष्का भी देश के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज में शामिल हैं। हालांकि कोहली की कमाई के आगे अनुष्का की कमाई फीकी जरूर पड़ती है, लेकिन इस जोड़ी के पास कुल पैसा बहुत ज्यादा है। विराट ने हाल ही में 2019 के फोर्ब्स सेलेब्रिटी 100 की सूची में नंबर एक स्थान हासिल किया, जबकि अनुष्का 21 वें स्थान पर रहीं। GQ इंडिया ने हाल ही में इस जोड़ी की कमाई का खुलासा किया है।

कोहली और अनुष्का की नेट वर्थ

कोहली और अनुष्का की नेट वर्थ

रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने पिछले साल 252.72 करोड़ रुपए कमाए। कोहली के पास कुल पैसा 900 करोड़ रुपए है। दूसरी ओर, अनुष्का ने 2019 में 28.67 करोड़ रुपए कमाए। उनके पास 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस प्रकार, कोहली और अनुष्का की कुल मिलाकर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

यहां से होती है कोहली की कमाई

यहां से होती है कोहली की कमाई

जहां तक ​​कमाई के स्रोत का सवाल है तो कोहली क्रिकेट और विज्ञापन से मोटा से कमाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा होने के लिए उनकी रिटेनर फीस 17 करोड़ रुपए की है। यह उन्हें आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी बनाता है। इसके अतिरिक्त, बीसीसीआई से उनका वार्षिक वेतन 7 करोड़ रुपए किया हुआ है। इसके अलावा कोहली Myntra, Uber, Audi, MRF, Manyavar और Tissot जैसे ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं। कोहली के लिए प्यूमा ब्रांड लकी साबित हुआ, जिसने उनके साथ 100 करोड़ का करार किया हुआ है। इसके अलावा कोहली के पास दो होटल भी हैं।

अनुष्का की कमाई के साधन

अनुष्का की कमाई के साधन

वहीं दूसरी ओर, अनुष्का ने प्रत्येक फिल्म के लिए लगभग 12-15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं और अब तक, उन्होंने लगभग उन्नीस फिल्में की हैं। उनका अपना स्वयं का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसे क्लीन स्लेट फिल्म्स कहा जाता है, जिसे उन्होंने 2014 में अपने भाई के साथ लॉन्च किया था। अभिनेत्री ने मानवर, म्यन्त्र, श्याम स्टील, रजनीगंधा, लवी, कॉक्स एन किंग्स, निविया, पेंटीन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, गूगल पिक्सेल, एले 18 और पैंटीने जैसे ब्रांडों का भी समर्थन किया है। अभिनेत्री ने नूश नाम से अपना खुद का फैशन लेबल भी बनाया है। विरुष्का कुछ बहुत महंगी रियल एस्टेट संपत्तियों के मालिक भी हैं। 2017 में शादी के बांधने के बाद, दोनों मुंबई के वर्ली पड़ोस में अपने भव्य घर में चले गए। उनके घर की कीमत 34 करोड़ रुपए है।

Story first published: Tuesday, March 31, 2020, 9:43 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+