अनुष्का ने दिया फारूख को करारा जवाब, कहा- मैं चाय नहीं काॅफी पीती हूं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अगर कप्तान विराट कोहली की पत्नी नजर आ जाए तो कई लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि कई ये आरोप लगा देते हैं कि अनुष्का के कारण मैच प्रभावित होता है। वहीं पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने तब तहलका मचा दिया जब उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान बयान दिया कि इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान कुछ चयनकर्ता अनुष्का की चाय का कप उठाने का काम कर रहे थे। अनुष्का ने फारूख के इस बयान पर अब करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट पर जारी एक प्रेस नोट के जरिए साफ किया कि वो चाय नहीं काॅफी पीती हैं। अनुष्का ने अंत में लिखा, 'और रिकॉर्ड के लिए मैं काॅफी पीती हूं।'

लोग झूठी खबर को बनाते हैं सच
अपने ऊपर लगे सभी इल्जामों पर अनुष्का शर्मा ने शुरुआत से ही चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब चुप्पी तोड़ते हुए सभी इल्जामों के बारे में बात की और बताया कि कैसे ये सभी इल्जाम झूठे और बेबुनियाद हैं। अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा,"मेरी हमेशा से ही झूठी खबरों पर चुप्पी रखने की राय रही है और मैंने इसी तरह अपने 11 साल लंबे करियर को हैंडल किया है। मैंने हमेशा से ही अपनी चुप्पी में सच छिपा कर रखा है। लोग एक झूठ को बार-बार कहकर सच की तरह बना देते हैं और मैं ये सोचती थी कि मेरे साथ ये क्या हो रहा है। लेकिन आज ये सब खत्म होने जा रहा है।" इतना ही नहीं पत्र में अनुष्का ने आगे कहा, "मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मैं हमेशा टीम इंडिया के साथ रहती हूं और चयनकर्ताओं के फैसलों को प्रभावित करती हूं।"

मेरा नाम ना घसीटें
फारुख के बयान पर अनुष्का ने कहा, "कहा ये भी जाता है कि बोर्ड हम मैच की टिकट और सिक्योरिटी के लिए मेरा खर्चा उठाता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं मैच और फ्लाइट के लिए अपने टिकट खुद खरीदती हूं। मैंने टीम के साथ फोटों खिंचवाने के लिए हाई कमिशनर की पत्नी से भी इजाजत मांगी थी। कहा जा रहा था कि मैं वहां जान कर गई थी, लेकिन मुझे इसके लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ था।" बार-बार अपने नाम को भारतीय क्रिकेट के साथ आने पर अनुष्का ने कहा, "हाल ही में मेरे पर इलजाम लगाए गए हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ताओं ने मुझे चाय पिलाई थी, लेकिन मैं वहां एक मैच देखने गई थी उस दौरान मैं फैमिली बॉक्स में बैठी थी ना कि चयनकर्ताओं के साथ। अगर आपको सिलेक्शन कमिटी पर सवाल उठाने है तो कृप्या मेरा नाम बीच में ना घसीटें।"

मनगढंत कहानियों से तंग हैं अनुष्का
इस पत्र के अंत में अनुष्का ने कहा, "इस तरह की स्टोरी कोई पहली बार नहीं है। कई बार से ऐसा होता आ रहा है की जब बार-बार टीम के चयन के बीच में मेरा नाम सामने लाया जा रहा है। मैं इस तरह की मनगढंत कहानियों से तंग आ चुकी थी। जिसके चलते आज मैंने खुलकर बोलने का फैसला किया और अपनी बात को सामने रखा। मेरा इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। अगली बार कुछ फैक्ट लेकर ही बोलें।" इतना ही नहीं अनुष्का ने अंत में खुलासा करते हुए ये भी कहा कि वो चाय नहीं बल्कि कॉफी पीती हैं।

क्या कहा था फारूख ने?
81 वर्ष के फारुख ने चयन समिति की जमकर खिंचाई की साथ ही इसे मिकी माउस समिति करार देते हुए कहा कि ये लोग वर्ल्ड कप 2019 के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए चाय का कप उठाने का काम कर रहे थे। फारुख ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए कड़े शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने चयनकर्ताओं को 'मिकी माउस चयन समिति' बना दिया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "चयन पर विराट कोहली का प्रभाव होता है और यह सही है। चयनकर्ताओं की योग्यता क्या है? सभी ने मिलकर 10-12 टेस्ट मैच खेले हैं। मैं विश्व कप के समय एक चयनकर्ता को पहचान भी नहीं पाया और पूछा कि यह कौन है क्योंकि वह भारतीय ब्लेजर पहना था। वह सभी अनुष्का शर्मा इर्दगिर्द घूमते रहते हैं।"
फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 31.08 की औसत से 2611 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए थे जबकि उन्होंने भारत के लिए कुल 5 वनडे मैच खेले थे जिसमें 38 की औसत से कुल 114 रन बनाए थे। सीओए के बारे में उन्होंने कहा कि ये समय की बर्बादी के अलावा कुछ भी नहीं था। मैंने सुना है कि उन सबको इस कार्यकाल के लिए 3.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुझे लगता है कि वो हनीमून पर थे जो अब खत्म हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
