|
अनुष्का को बल्जिंग डिस्क की समस्या
हाल ही में अनुष्का की कुछ तस्वीरें क्लिनिक से बाहर आते हुए की तस्वीरें वायरल हुईं। खबर है कि अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क की समस्या है जिसका इलाज वो करा रहे हैं। पहले भी उन्हें यह दिक्कत थी, इलाज के बाद उन्हें आराम भी हो गया था लेकिन एक बार फिर से उन्हें यह समस्या आ गई जिसका इलाज कराने वो फिजियोथेरिपिस्ट के पास पहुंची। बता दें, बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी समस्या है जिसमें एक व्यक्ति ज्यादा देर तक एक जगह नहीं बैठ पाता है। इसमें कमर और बैक में दर्द भी होता है।
गोवा में थे दोनों एकसाथ
विश्व कप से पहले कोहली ने अनुष्का के साथ काफी समय बताया। दोनों की कुछ दिन पहले गोवा से कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। तस्वीर में विराट-अनुष्का के साथ उनका एक फ्रेंड भी नजर आ रहा है। जिसके साथ दोनों ब्रेकफास्ट कर रहे थे। विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होनी है, भारत ने अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का
बता दें कि बाॅलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का पिछले कुछ लंबे समय से फिल्मों से दूर नजर आ रही हैं। उन्होंने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। वे पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। जीरो के बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अनुष्का ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगता है कि मैं एक्टर के रूप में अपने करियर में उस पॉजिशन और सिक्योरिटी में पहुंच चुकी हूं, जहां मुझे सिर्फ वक्त भरने के लिए चीजें करने या फिल्म साइन करने की जरूरत नहीं है।
VIDEO : बिना दस्ताने और पैड के बल्लेबाजी करने उतरे कोच जस्टिन लैंगर, ग्लेन मैक्सवेल ने लिए मजे


Click it and Unblock the Notifications
