नई दिल्ली। आईपीएल की चारों ओर धूम मची है। हर टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं अगर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल 11 में आरसीबी की कमान संभालने वाले विराट कोहली की बात करें तो उनके लिए इस सीजन का सफर निराशाजनक रहा है। उऩकी टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग खत्म है। कोहली अक्सर अपने प्रशंसकों को अपने विचार साझा करते हैं। अपनी तस्वीर और वीडियो के माध्यम से विराट लोगों को जागरूक करने का भी काम करते हैं । अभी हाल ही में विराट ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए समझाने का प्रयास किया था की शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। इसी बीच विराट ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुछ अहम मुद्दों पर बात करने के लिए लोगों से जुड़ना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने ये पोस्ट किया।
I'm going live on my Facebook and Instagram tomorrow at 1:30pm. Join me. We've got a lot of important things to discuss. pic.twitter.com/d6ndhYw34u
— Virat Kohli (@imVkohli) May 10, 2018
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होंगे लाइवः अपने इस पोस्ट के माध्यम से विराट ने लोगों को बताया की वो कल यानी की 11 मई को दोपहर 1:30 मिनट पर अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर लाइव होंगे। उनके साथ जुड़ने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की है और कहा की आप लोग इस समय जुड़िए और हम सभी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे। ऐसे में कोहली की ये आगामी विराट चर्चा का लोगों को खासा इंतजार है। इस बार धोनी किन मुद्दों पर लोगों से मुखातिब होंगे यह अभी कह पाना है मुश्किल है।