For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कंधे पर चोट की वजह से धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं कप्तान विराट कोहली

कोहली शुक्रवार को नेट पर अभ्यास के लिए पहुंचे थे लेकिन बैटिंग नहीं की। कोहली ने बताया था कि फिटनेस टेस्ट में अगर वह पूरी तरह फिट रहे तभी खेलने उतरेंगे।

By Brajesh Mishra

धर्मशाला। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कंधे पर चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में हो रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे। कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दी गई है। कोहली को तीसरे टेस्ट के दौरान रांची में चोट लगी थी।

एक दिन पहले ही साफ की थी स्थिति
कप्तान कोहली ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा था, 'मैं फिजियो की सलाह पर काम कर रहा हूं। 100 फीसदी फिट रहने पर ही खेलने उतरूंगा, मुझे किसी तरह से स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। जैसा सबके साथ होता है वही नियम मुझ पर भी लागू होता है।' INDvsAUS LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लगा शुरुआती झटका

'अच्छा खेल रही है टीम'
विराट कोहली ने कहा कि उनके लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि टीम इस मैच में भी अच्छा खेलेगी। कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा।

कोहली शुक्रवार को नेट पर अभ्यास के लिए पहुंचे थे लेकिन बैटिंग नहीं की। कोहली ने बताया था कि फिटनेस टेस्ट में अगर वह पूरी तरह फिट रहे तभी खेलने उतरेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+