नई दिल्ली। इन दिनों चारों ओर आईपीएल की धूम मची है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बतौर कप्तान आरसीबी का हिस्सा हैं। उनकी टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में उतना प्रभावशाली नहीं रहा है लेकिन पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम को हराने के बाद विराट सेना में प्लेऑफ तक पहुंचने की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं । दरअसल आईपीएल के बाद भारतीय टीम को 14 से 18 जून के बीच में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबला खेलना है, जो की बेंगलुरू में आयोजित होने जा रहा है औऱ इसी बीच इग्लैंड में भी काउंटी क्रिकेट का आयोजन होने जा रहा है। इन दोनों में से भारतीय कप्तान विराट कोहली किस मुकाबले में खेलना पसंद करेंगे दरअसल अभी यह स्थिति साफ नहीं है। हालांकि ऐसे में सीओए (क्रिकेट प्रशासकीय कमेटी) के प्रमुख विनोद राय ने साफ कर दिया है की विराट किस मुकाबले में खेलेंगे यह उनके फैसले पर निर्भर करता है।
काउंटी क्रिकेट होगा फायदेमंदः एएनआई समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान विनोद राय ने कहा की सीओए ने यह फैसला किया है की टेस्ट में बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों को काउंटी क्रिकेट में जरूर भाग लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर सके। उन्होंने साफ किया की अफगानिस्तान भारत के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए आ रहा न की विराट कोहली के ऐसे में विरोट कोहली अपना फैसला खुद करेंगे। गौरतलब है की अफगानिस्तान और आयरलैंड को हाल ही में आईसीसी ने पूर्ण सदस्यता प्रदान की थी।
विराट का टेस्ट में प्रदर्शनः अगर विराट कोहली के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो कोहली ने कुल 66 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 112 पारियों में उन्होंने 5554 रन बनाएं है और 8 बार वो नाबाद भी रहे हैं। गौरतलब हो की कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 21 शतक और 6 दोहरे शतक के साथ 16 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं एकदिवसीय मैच में विराट ने 35 शतक लगाते हुए 9588 रन बनाएं हैं।