For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम की नैया पार लगाने के साथ कोहली ने मैदान के बाहर भी जीता दिल, देखें VIDEO

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जमैका के सबीना पार्क में चल रहा है। 30 अगस्त को शुरु हुए इस मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ना केवल बल्ले से बल्कि मैदान के बाहर भी दिल जीत लिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए थे। पहले दिन मयंक अग्रवाल (55) और विराट कोहली (76) ने अर्धशतक लगाए जबकि हनुमा विहारी और पंत क्रमशः 42 और 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बल्ले से अपनी टीम की नैया पार लगाने के बाद कोहली ने फैंस के अनुरोध पर उनके साथ भी कुछ समय बिताया। इस दौरान कोहली अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दिए। कोहली की इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया है। इस पोस्ट पर लिखा हैं- विराट, विराट की तरह से ही हैं। फोटो, ऑटोग्राफ, मुस्कान, दिल जीतना..।

उल्लेखनीय है कि फैंस ने कोहली के साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं गंवाते हुए काफी फोटो ली हैं। कोहली ने भी इस मौके पर फैंस को निराश नहीं किया। हालांकि कोहली इस मैच में टॉस हार गए थे और वेस्टइंडीज ने चुनौतीपूर्ण हालातों में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत को दिन का पहला झटका लोकेश राहुल के रूप में लगा जिन्होंने 13 बनाए। पुजारा इस मैच में भी खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर चलते बने। पहले दिन मेजबान गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा खुलने का मौका नहीं दिया।

पहली पारी में 76 रन बनाने वाले कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ 69 रनों की और बाद में अजिंक्य रहाणे के साथ 49 रनों की साझेदारी करके टीम की नैया पार लगाने में अहम भूमिका निभाई। पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे रहाणे इस बार केवल 24 ही रन बना सके।

वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए हैं। रोच और कॉर्नवाल को एक-एक विकेट मिला है। विंडीज ने दूसरे टेस्ट में टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों से बुरी तरह हराने के बाद अब भारत की नजरें दूसरे टेस्ट में जीत पर टिकी है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 7:57 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+