नयी दिल्ली। टीम इंडिया के वाइस कैप्टन और तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली ने हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा को स्पेशल गिफ्ट दिया है। विराट ने उनके जन्मदिन से पहले उनके लिए खास तोहफा तैयार किया और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भेंट किया।
विराट ने गीता बसरा को उनके बर्थडे के साथ-साथ उन्हें बॉक्स क्रिकेट लीग के लिए शुभकामनाएं भी दी है। कोहली ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। साथ में ट्वीटर पर भी ये वीडियो अपलोड किया है। अपने वीडियो में कोहली ने बॉक्स क्रिकेट लीग के लिए जालंधर पैंथर्स और गीता बसरा को बधाईयां दी है। आपको बता दें कि गीता बसरा ने बॉक्स क्रिकेट लीग में जालंधन की टीम खरीदी है।
कोहली ने पंजाबी भाषा में उन्हें ये बधाईयां दी है। कोहली के ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। गौरतलब है कि बॉक्स क्रिकेट लीग में 5 टीमें हैं। जिसमें फिल्म-टेलीविजय और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं।
All the best @Geeta_Basra bhabi and Jalandhar Panthers for the Box Cricket League! ✌️👍 pic.twitter.com/1dj46NDsmh
— Virat Kohli (@imVkohli) March 12, 2016