युवराज सिंह के बर्थडे पर विराट कोहली ने सीधे दिल से किया विश, देखें VIDEO
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट के मीडिल ऑर्डर के सबसे चमकदार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह के 40वें जन्मदिन पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। हालांकि एक बधाई ऐसी रही जो काफी मजेदार साबित हुई और यह किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दी। कोहली और युवराज सिंह ने आपस में कई सारी यादगार पल आपस में शेयर किए हैं।
कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें उन्होंने दर्शाया है कि कैसे अंडर 19 के दिनों में उन्होंने युवी पाजी के साथ शानदार समय बिताया और कैसे युवराज ने सीनियर टीम में भी उनका स्वागत किया था। कोहली ने बताया है कि युवराज और उनमें कई चीजों को लेकर समान नजरिया है क्योंकि दोनों का पंजाबी बैकग्राउंड है।
युवराज सिंह को बधाई देते हुए कोहली ने कहा, मैं अंडर 19 वर्ल्ड कप में आया था और युवी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया, जिसने मुझे काफी आरामदायक स्थिति में डाल दिया, उन्होंने हल्का फुल्का माहौल रखा और खाने को लेकर हमारी पसंद भी एक जैसी होती थी। हम दोनों पंजाबी हैं, पंजाबी म्यूजिक पंसद करते हैं, अच्छे कपड़े पसंद हैं, जूते और बहुत तरह की चीजें हम लोगों में कॉमन हैं। हम बाहर घूमने के लिए जाते और ग्रुप बनाकर एक साथ शॉपिंग भी कर लेते थे, तो हमारी पसंद काफी हद तक एक जैसी थी।
कोहली ने बीते समय की बात करते हुए बताया कि एक बार युवराज सिंह उनके पास सुबह के साढे़ तीन बजे आए और कहा कि साइकिल से कोलंबों जाना है। ये बात सुनकर बाकी लोग फर्श पर गिरकर हंसने लगे क्योंकि टीम को अगले दो दिन में मैच खेलने थे। युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2019 में संन्यास ले लिया था। यह बात तब की है जब दांबुला में क्रिकेट मैच खेला जाना था।
Birthday wish to @YUVSTRONG12 from @imVkohli 🍰❤ pic.twitter.com/aVccJ2NbMM
— Barsha Vkohli 🇮🇳 (@barshaVkohli18) December 12, 2021
युवराज सिंह ने धोनी के साथ मिलकर मीडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को नई ऊंचाईयां दी। उनको सबसे ज्यादा शोहरत स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर मारे गए छह छक्कों ने दी। उन्होंने तब 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और फिर 2011 के 50 ओवर वर्ल्ड कप में भी मैन ऑफ द सीरीज साबित हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
