क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर की पत्नी संग फोटो, फेसबुक पर लोगों ने कहा- 'गैरइस्लामिक'
नई दिल्ली। मो. शमी के बाद क्रिकेटर इरफान पठान की एक फेसबुक पोस्ट कट्टकपंथियों के निशाने पर आ गई है, जिसकी वजह से इरफान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं, लोगों ने उन्हें काफी भला-बुरा सुना दिया है।
दरअसल, रविवार को इरफान पठान ने पत्नी सफा बेग के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया- "This girl is trouble ?? #love #wifey"
जिसके बाद कुछ तथाकथित कट्टरपंथी लोग इसे देखकर भड़क गए और इरफान को खूब खरी-खोटी सुनाई। फोटो में मिसेज इरफान ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।

कट्टरपंथी लोग इसे देखकर भड़क गए
हालांकि दोनों की तस्वीर काफी रोमांटिक किस्म की थी लेकिन लोगों ने इसका सोशल मीडिया पर तमाशा बना दिया।

पत्नी को हमेशा ही ढक कर रखना चाहिए
लोगों ने तस्वीर की निंदा करते हुए कमेंट किया कि इरफान ये तस्वीर गैरइस्लामिक है। तुम्हें अपनी पत्नी को हमेशा ही ढक कर रखना चाहिए, एक मुस्लिम होने के नाते उसका हाथ और चेहरा छुपा होना चाहिए।

इस्लामिक धर्म का मजाक
कई लोगों ने कहा कि आज हाथ और चेहरे को खुला रखा है, कुछ दिनों बाद हिजाब पहनना भी भूल जाएंगी। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की तस्वीर डालना इस्लामिक धर्म का मजाक बनाना है। तो कुछ का कहना है कि इरफान की ये तस्वीर गैरइस्लामिक है, क्योंकि इसमें उनकी पत्नी का आधा चेहरा दिख रहा है और उन्होंने नाखूनों पर नेल पॉलिश भी लगाई हुई है।
कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना
फेसबुक पर इस तरह के कमेंट आने के बाद इरफान ने टि्वटर पर दोबारा वही तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, तस्वीर शेयर करते हुए इरफान ने लिखा कि- कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।

खूबसूरत बेगम सफा बेगम जेद्दा
आपको बता दें कि इरफान पठान की खूबसूरत बेगम सफा बेगम जेद्दा में मॉडलिंग किया करती थीं। भारतीय मूल की सफा का पूरा परिवार सऊदी अरब में रहता है। वो उम्र में इरफान से दस साल छोटी हैं, दोनों को शादी से एक बेटा है, जिसका नाम इमरान हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications