'सौ जन्म बाद भी कोहली नहीं बन सकते तेंदुलकर'
नई दिल्ली। भले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा हो कि उनके शतकों का रिकार्ड विराट कोहली तोड़ सकते हैं क्योंकि कोहली में उन्हें अपना अक्स दिखायी पड़ता है लेकिन उनके चाहनेवाले ऐसा नहीं सोचते हैं।
भारत के स्टार स्पिनर रह चुके हरभजन सिंह ने कहा है कि इसमें किसी को संदेह नहीं कि विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जिस तरह से वो खेल रहे हैं, उसकी वजह से हो सकता है कि एक दिन वह सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से भी बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे लेकिन अगले 100 साल तक भारतीय क्रिकेट में कोई सचिन तेंदुलकर की जगह नहीं ले सकता है और ना ही विराट कोहली कभी भी दूसरे सचिन बन पायेंगे।
'सौ जन्म बाद भी कोहली नहीं बन सकते तेंदुलकर'
सचिन के बेहद करीबी माने जाने वाले हरभजन ने कहा, "बीते तीन साल में कोहली ने जिस तरह की पारियां खेली हैं और जिस अंदाज में भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए यादगार जीत दिलाई है, उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में कोहली सचिन और सहवाग से भी बड़ी खिलाड़ी बन सकते हैं लेकिन यह सिर्फ आंकडो़ं के लिहाज से होगा। जहां तक सचिन की बराबरी की बात है तो अगले 100 साल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी उस इंसान की बराबरी नहीं कर सकता।"
चैपल को गरियाने में भज्जी भी पीछे नहीं, कहा पड़े थे गांगुली के पीछे
भज्जी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर केवल एक महान खिलाड़ी नहीं बल्कि एक महान इंसान भी है जिनके जैसा कोई दूसरा शायद ही इस दुनिया में पैदा हो। फिलहाल तो भारत रत्न सचिन के कसीदे पढ़ने वाले भज्जी अपनी खराब फार्म की वजह से लंबे अरसे से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन इन दिनों वो पंजाबी सिनेमा में व्यस्त हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
