For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के लिए बहुत ही स्‍पेशल है यह टेस्‍ट मैच, जानिए क्‍या है वजह

28 वर्षीय विराट कोहली के कॅरियर का यह 50वां टेस्ट मैच है और अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो यह विराट कोहली के लिए वाकई स्पेशल मैच होगा।

नई दिल्ली। भारत के टेस्‍ट क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली के लिए‍ इंग्‍लैण्‍ड के खिलाफ जारी विशाखापट्टनम टेस्‍ट बहुत स्‍पेशल है।

दरअसल, 28 वर्षीय विराट कोहली के कॅरियर का यह 50वां टेस्ट मैच है और अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो यह विराट कोहली के लिए वाकई स्पेशल मैच होगा।

भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। शुरुआती दो विकेट बहुत ही जल्द गिर गए।

भारत की ​तरफ से 50 टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली 28वां क्रिकेटर हैं। इनसे पीछे इरापल्ली प्रसन्ना और किरण मोरे हैं। इन दोनों के पास 49 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैच सचिन तेंदुलकर(200 मैच) ने खेले हैं।

- विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था
- 49 टेस्‍ट मैचों 46.11 के एवरेज से कुल 3643 रन बनाए
- विराट कोहली ने अबतक 13 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं
- इसके अलावा 176 वनडे और 45 टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है

विराट कोहली ने अबतक 18 टेस्‍ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम को रिप्रेजेंंट किया है। इनमें से भारत को 10 में जीत मिली है। उनके बाद सबसे सफल कप्‍तानों में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, मोहम्‍म्‍द अजहरुद्दीन आते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+