गणित समझाने के लिए हो रहा 'कोहली' का इस्तेमाल!
नई दिल्ली। आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज भारतीय कप्तान विराट कोहली आजकल किसी और काम के लिए चर्चा में हैं। जी हां दरअसल अब विराट कोहली के क्रिकेटिंग शॉट्स वीडियो टीचर्स के सेलेबस में शामिल हो गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ऑनलाइन लर्निंग ऐप Byju अपने स्टूडेंट्स को गणित समझाने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली के शॉट का इस्तेमाल करते हैं। लर्निंग एप Byju से जुड़ीं टीचर अनिता किशोर के मुताबिक वह अपने स्टूडेंट्स को पैराबोला का कॉन्सेप्ट समझाने के लिए विराट कोहली के शॉट का इस्तेमाल करती हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उन्होंने टीचर की उस भूमिका के बारे में बात की जो स्टूडेंट के लिए विषय रुचिकर बनाता है। इस ऐप के जरिए बच्चों को ऑनलाइन गणित समझाया जाता है। अनिता किशोर का कहना है कि "हम हुक सवालों के साथ शुरुआत करते हैं जो बच्चों की रुचि के मुताबिक हों।" उनके मुताबित बच्चों को अच्छे उदाहरण के साथ पढ़ाने से सभी विषय रोचक हो जाते हैं। कोई विषय बोरिंग नहीं होता है।
आपको बता दें कि Byju एक ऑनलाइन एप है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म में चलता है। इसमें टीचर्स अपने कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए विभिन्न विजुअल इफेक्ट के साथ एनीमेशन और वीडियोज का इस्तेमाल करते हैं। पैराबोला के कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए विराट कोहली के शॉट का इस्तेमाल इसलिए भी किया जाता है क्योंकि वे युवाओं और बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय हैं।
मैदान के चारों तरफ नए-नए अंदाज में क्लासिक शॉट खेलने वाले विराट कोहली गणित टीचर्स की पसंद बन गए हैं। हर शॉट में एक अलग तरह का जियोमेट्रिकल एंगल होता है जिसका इस्तेमाल ग्राफ की विभिन्न लाइनों के कर्व को बताने में इस्तेमाल किया जा सकता है। क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी होने के कारण स्टूडेंट्स इन शॉट्स को अच्छे से समझ जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
