Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेसबुक पर कोहली की विराट पहुंच, सलमान को पछाड़ा, अब पीएम मोदी का नंबर!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में कोच विवाद को लेकर भले ही कप्तान विराट कोहली की आलोचना हो रही हो लेकिन उनके फैंन उन्हें उतना ही प्यार करते हैं जितने पहले करते थे। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर मिला। दरअसल विराट कोहली ने सलमान खान समेत सचिन तेंदुलकर, दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा जैसी मशहूर सेलीब्रिटीज को पछाड़कर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग कर ली है। खबर लिखे जाने तक फेसबुक पर कोहली के फॉलोवर्स की संख्या 35,728,951 हो गई है।

कोहली ने इस मामले में सलमान खान को पछाड़ा है। सलमान के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मामले में 6वें पायदान पर हैं। फेसबुक पर कोहली से आगे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र ही हैं। पीएम मोदी के सोशल मीडिया फेसबुक पर फॉलोवर्स की संख्या 42,288,863 है। 29 वर्षीय कोहली क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले कोहली पहले भारतीय हैं। यही नहीं कोहली फेसबुक के अलावा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी नंबर वन हैं।

भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मट के कप्तान कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हारने के बाद वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं। पहला वनडे बारिश के कारण धुलने के बाद दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम तैयार है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+