Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का के सवाल पर भड़के विराट, कहा लिमिट से बाहर की चीजें बर्दाश्त नहीं

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें हमेशा से सूर्खियां बनीं हैं। विराट कोहली और अनुष्का के संबंधों को लेकर चर्चाएं भी खूब होती रही हैं, तो वहीं विराट हमेशा से अनुष्का का प्रोटेक्ट करते रहे हैं।

टी20 विश्वकप के दौरान भी जब लोगों ने अनुष्का का मजाक उड़ाया तो विराट ने लोगों की क्लास लगा दी। अब एक बार फिर से विराट ने अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिकत तौर पर कुछ कहा है। मुंबई में एक फोन कंपनी के साथ एक खास ऐप लॉन्च के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे अनुष्का को लेकर सवाल किया तो विराट ने लिमिट क्रॉस करने वालों को भी नसीहत दे दी और कहा कि फैंस का कमेंट करना बुरा तब लगता है जब आपको लिमिट से बाहर के कमेंट्स पढ़ने को मिलते हैं। IPL में विराट की सेंचुरी के बाद माल्या ने भेजा खास संदेश

विराट ने कहा कि लोगों को इतनी समझ होनी चाहिए कि वह क्या लिख रहे हैं।विराट ने अनुष्का का नाम लिए बिना ही कहा कि मुझे उस घटना के बारे में जो बोलना था वह पहले ही लिख दिया है, जिसे लोगों ने समझा होगा। किसी और को यह जानने की ज़रूरत नहीं है। विराट ने कहा कि वह कुछ बातों की बाउंड्री खुद तय करेंगे और बाउंड्री क्रॉस करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ऐप लॉच के मौके पर विराट ने कहा कि उन्हें पता है कि 'बल्ला चलेगा, तो हल्ला मचेगा'। आपको बता दें कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली, कार्नरस्टोन स्पोर्ट और प्रिवीप्लेक्स ने विराट फैनबॉक्स लांच किया, जिसके जरिए फैंन्स उनसे जुड़े रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+