
विराट ने सभी को कराया डिनर
दिल्ली में कप्तान कोहली ने सभी का दिलवालों की तरह स्वागत किया। पहले टी20 खेलने आई टीम इंडिया के खिलाड़ियों को विराट ने अपने रेस्टोरेंट में शानदार डिनर कराया। इस डिनर में महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन से लेकर हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक तक सभी खिलाड़ी शामिल हुए।

नंबर वन बनने की मनाई खुशी
तीसरे वनडे में जबरदस्त खेल दिखाते हुए आईसीसी टी20 की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचे जसप्रित बुमराह यहां नजर आए। जसप्रित और कोहली ने नंबर वन का ताज अपने नाम करने की खुशी यहां साथ में मनाई।

धोनी भी थे डिनर में मौजूद
इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी भी खिलाड़ियों के साथ मजे करते दिखे। धोनी को अपने बीच देख रेस्टोरेंट का स्टाफ काफी उत्साहित हो गया था और सभी ने उनके साथ फोटोज खिंचवाई।

गब्बर ने मनाई अपनी शादी की सालगिरह
शादी की सालगिरह पर पत्नी से दूर टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन ने टीम के साथ इसे सेलीब्रेट किया। विराट कोहली ने उनके लिए खास केक का भी इंतजाम किया था।

सभी ने किया खूब इंज्वाय
सभी खिलाड़ियों ने विराट के रेस्टोरेंट में खूब इंज्वाय किया। विराट कोहली का ये रेस्टोरेंट आरके पुरम में है। कुछ समय पहले उन्होंने इस फील्ड में उतर 'नेउवा' की शुरूआत की थी।
ये भी पढ़ें: मयंती ने ट्विटर पर सुरेश रैना से पूछा वाईफाई पासवर्ड, फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे जवाब


Click it and Unblock the Notifications
