For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: मैच से पहले इस खिलाड़ी के घर पहुंची विराट सेना, जमकर उठाया बिरयानी का लुत्फ

नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भरसक कोशिश कर रही हैं। वहीं आईपीएल के इस सीजन की अगर बात करें तो विराट सेना के लिए अब तक का सफर अच्छा नहीं रहा है। सोमवार को उऩका मुकाबला हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। कोहली अक्सर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इस मुकाबले से पहले भी विराट कोहली अपने एक साथी खिलाड़ी के घर पहुंच कर बिरयानी का जमकर लुत्फ उठाया।

@virat.kohli at Mohammed Siraj 's Home . #ViratKohli

A post shared by Virat Kohli 2.0 🔵 (@_captain_kohli_lovers) on

मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे विराटः अभी हाल ही में एआईबी के एक इंटरव्यू में विराट अपने दो साथियों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए थे।एक बार फिर कोहली विराट सेना के साथ अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे थे। बता दें की सोमवार को हैदराबाद से होने वाले मुकाबले के पहले रविवार को प्रैक्टिस सेशन पूरा करने के बाद कोहली अपने साथियों के साथ मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे थे। यहां करीब दो घंटे उन्होंने सिराज के घर बिताया और जमकर बिरयानी का लुत्फ उठाया। गौरतलब हो की मोहम्मद सिराज के पिता ऑटोरिक्शा चलाते हैं आरसीबी की टीम ने इस सीजन सिराज को एक करोड़ रुपये में खरीदा था इससे पहले वो हैदराबाद के लिए ही खेलते थे। गौरतलब हो की इस सीजन में आरसीबी का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। अभी तक आरसीबी की टीम ने 9 मैच खेले हैं जबकि सिर्फ 3 में ही उन्हें सफलता मिल सकी है। ऐसे में विराट सेना के सामने आने वाला हर मुकाबला आर या पार की स्थिति का होगा।

Story first published: Monday, May 7, 2018, 17:11 [IST]
Other articles published on May 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+