'अगर नेशनल क्रिकेट टीम में जगह चाहिए तो मेरे साथ बनाओ शारीरिक संबंध'
कोलंबो। हेडलाइन पढकर आपको झटका लगा होगा कि हम क्या बात कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यही है और यह बात कही जा रही है महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों से। मामला श्रीलंका का है, जहां कि मीडिया के मुताबिक श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर इन दिनों खून के आंसू रोने को मजबूर हैं क्योंकि उन्हें नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए चयनर्कताकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने जैसी मांगों का सामना करना पड़ रहा है।
डेली मिरर के मुताबिक महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि सेलेक्शन कमेटी के सदस्य और मैनेजमेंट के लोग उनसे खुले आम कह रहे हैं कि उन्हें नेशनल टीम में तभी जगह मिलेगी अगर वो उनके साथ एक रात गुजारेंगी। जिसके बाद से सभी महिला खिलाड़ी बुरी तरह से डरी हुईं और घबराई हुईं हैं।
'किताब बिकवाने के लिए रीना, सुभाष घई को बदनाम कर रही है'
महिला खिलाड़ियों के इस तरह के संगीन आरोपों की वजह पूरे क्रिकेट एशोसियेशन में खलबली मच गई है जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने इन आरोपों के जांच के आदेश दिये हैं। इस जांच की जिम्मेदारी श्रीलंकाई पुरूष टीम के मुख्य चयनर्कता सनत जयसूर्या, एसएलसी सचिव निशांता रणतुंगा और सह सचिव हिरांता परेरा को दी गई है।
हालांकि इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) की ओर से कोई बयान मीडिया में जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बात को लेकर काफी हाय-तौबा मची है।
ग्लैमर वर्ल्ड का काला सच, हीरोइन से सेक्स की डिमांड
फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में अक्सर कास्टिंग काउच की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन क्रिकेट के अंदर यह पहला मामला है जिसने ना केवल श्रीलंका को बल्कि क्रिकेट खेलने वाले और देशों को भी हिला कर रख दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
