Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: मेरा नाम...कोहली बोले- नेम छोड़ गेम दिखा, देखें मजेदार वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 का धूमधड़ाका देखने के लिए क्रिकेट फैंस तैयार हो चुके हैं। मैचों की टिकट के लिए फैंस लंबी लाइन में घंटों तक खड़े इंतजार करने में भी गुरेज नहीं कर रहे। वहीं आईपीएल को प्रमोट करने के लिए बीसीसीआई भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर एक वीडियो शूट किया है जिसमें कई भारतीय क्रिकेटर एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में एक लड़का जब भारतीय क्रिकेटरों को देखता है तो वह अपना नाम बताने की कोशिश करता है लेकिन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली कहते हैं- नेम छोड़ गेम दिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पाॅपुलर बन चुका है।

दरअसल, सीजन की शुरूआत 23 मार्च को होने वाली है। ऐसे में BCCI ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर 'गेम बनाएगा नेमकैंपेन शुरू की है। इस कैंपेन के तहत यह बताने की कोशिश की जाएगी कि VIVO IPL ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां किसी का नाम नहीं बल्कि काम मायने रखता है। इस कैंपेन का 90 सेकेंड का वीडियो लॉन्च किया गया है जिसमें एम.एस. धोनी रोहित शर्मा और कोहली, ऋषभ पंत, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर अपनी-अपनी टीम की जर्सी में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे फ्रेम में कुछ लड़के गली क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद वीडियो में लड़कों और क्रिकेटर्स के बीच ज्यादा फ्रेम स्पेस के लिए संघर्ष शुरु हो जाता है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे को फ्रेम से बाहर करने की कोशिश में जुट जाते हैं लेकिन हर संभव कोशिश करने के बाद भी असफल रहते है। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रोड रोलर लेकर एंट्री लेते हैं और वो लड़कों को साथ खेलने के लिए बुलाते हैं। वीडियों में आगे विराट कोहली उन लड़कों को खेल के लिए चुनौती देते हैं। यह वीडियो आईपीएल के आफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। बता दें कि बीसीसीआई ने पहले 17 मैचों का शेड्यूल जारी किया है जिसके मैच 5 अप्रैल तक होंगे। पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+