फिटनेस आईकॉन विराट कभी थे बहुत बड़े खब्बू, तस्वीरें
विराट कोहली.. आज करोड़ों लोगों के लिए केवल क्रिकेटर नहीं बल्कि देश की आन-बान और शान हैं। पिछले दो सालों के अंदर हमने जिस विराट कोहली को देखा है वो अपने आप में अमेजिंग हैं।
टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली की सफलता में उनकी फिटनेस का बहुत बड़ा हाथ है। उनको करीब से जानने वाले कहते हैं कि कोहली ने ना जाने कब से पराठा नहीं खाया है।
5 Points: महान सचिन के आगे कहीं नहीं ठहरते शानदार कोहली..
लेकिन विराट हमेशा से ऐसे नहीं थे, ये बात उन्होंने खुद अपने फैंस को बोली है। दरअसल वेस्टइंडीज में प्रैक्टिस सेशन से लौटने के बाद उन्होंने इंस्ट्रागाम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो कि उनके चाइल्डहुड की है। इस फोटो में विराट घर का बना हुआ बर्गर खाते दिख रहे हैं। विराट ने खुद तस्वीर के नीचे लिखा है कि एक वक्त था जब मैं अपने आप को बर्गर खाने से रोक नहीं पाता था और मोटा हो गया था।
लेकिन साल 2012 के बाद कोहली ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और नतीजा आपके सामने हैं। खुद भारतीय टीम के ट्रेनर शंकर बासु ने हाल ही में कहा था कि विराट दुनिया के बेस्ट एथलीट बनना चाहते हैं जिसके लिए वो दिन-रात मेहनत करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

