कोलकाता। 10 जून को टीम इंडिया को बांग्लादेश से टेस्टमैच खेलना है, जिसकी तैयारी करते वक्त टीम इंडिया के प्लेयर काफी मस्ती में दिखायी दिये। मस्ती का आलम यह था कि खिलाड़ी प्रैक्टिस करते-करते डांस करने लगे। जी हां हम बात कर रहे हैं हरभजन सिंह की, जिनकी पूरे दो साल बाद टीम इंडिया मे वापसी हुई है।
अपनी वापसी से बेहद खुश भज्जी कोलकाता में प्रैक्टिस के दौरान इतने खुश हो गये कि मैदान में ही भांगड़ा करने लगे और उन्हें देखकर टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शिखर धवन भी थिरकने लगे। उन तीनों का जोश देखकर पूरी टीम इंडिया भी म्यूजिक पर झूमने लगी।
प्रैक्टिस सेशन से पहले भज्जी ने विराट संग किया भांगड़ा
अपने कप्तान की तारीफ करते हुए भज्जी ने कहा कि विराट कोहली हमेशा जीतने की बात सोचते हैं जो एक खिलाड़ी और टीम दोनों के लिए काफी अच्छा है, विराट की यही बात उन्हें औरों से अलग करती हैं। मालूम हो कि भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलना है।
Pics:सचिन-रोहित-रहाणे ने लगाया पेड़, कहा पर्यावरण बचाओ
दो साल बाद टीम में वापसी के सवाल पर हरभजन ने कहा, 'टीम में मेरा रोल वहीं होगा जो कि पांच साल पहले हुआ करती थी। मैं भारत के लिए मैच जीतना चाहूंगा और दूसरे गेंदबाजों की मदद करना चाहूंगा। यह केवल मेरे बारे में नहीं है और अच्छे नतीजे के लिए हमें मिलकर खेलना होगा।'