नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सोमवार को भी एक रोमांचक मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का देखने को मिला। इस मैच में आरसीबी के लिए जहां करो या मरो की स्थिति थी वहीं हैदराबाद इस मैच में जीत के साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतरा था। इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर इस मैच में जीत हासिल की और आरसीबी को 5 रनों से हरा दिया। इस मैच के अलावा भी एक चीज है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे की आरसीबी के खिलाड़ियों की खासी किरकिरी हो रही है। दरअसल आरसीबी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की गई थी जिसमें जैकलीन आरसीबी के खिलाड़ियों की फिटनेस क्लास लेती दिख रही हैं लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनके आगे टिक नहीं रहा है।
.@asli_jacqueline has really amped it up in this challenge. Will our boys be able to pull this off? Catch Episode Four of #ImaraFitOrFail right now. #PlayBold #JacquelineForImara pic.twitter.com/wP4CvDh9Jf
— Royal Challengers (@RCBTweets) May 7, 2018
जैकलीन के आगे नहीं टिका कोई खिलाड़ीः दरअसल यह वीडियो सोमवार को तड़के पोस्ट किया गया था। बता दें की सोमवार को शाम को आरसीबी का मुकाबला हैदराबाद से हुआ जिसमें हैदराबाद ने उन्हें 5 रनों से हरा दिया। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ आरसीबी को कोई भी खिलाड़ी जैकलीन की फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुआ। इस वीडियो को खासा एडिट किया गया था। एक मिनट के वीडियो में उमेश यादव सहित कई खिलाड़ी आते हैं लेकिन कोई भी जैकलीन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और फेल हो जाता है। गौरतलब हो की अंक तालिका में भी विराट सेना अब तक फेल ही रही है। उन्होंने इस सीजन 10 मैच खेले हैं लेकिन एक ही मैच में उन्हें जीत मिली है।