For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, सचिन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे विराट कोहली

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की तरफ से ढाल बनकर खड़े कोहली की बल्लेबाजी की चौतरफा तारीफ हो रही है। इसी क्रम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

संगकारा ने कहा कि विराट मौजूदा समय का सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं ।वर्तमान समय में वह जैसा खेल रहे हैं वह महानतम बल्लेबाज बनने की राह पर हैं। वह सचिन के भी रिकॉर्ड की बराबरी कर उन्हें पीछे भी छोड़ सकते हैं।
कोहली का पिछला इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा था कोहली ने उस दौरान अपनी पारी में सिर्फ रन बनाए थे लेकिन इस बार पहली पारी में ही शानदार शतक जमाकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने ब्रिटिश मीडिया का भी दिल जीत लिया है।

संगकारा ने विराट के दबाव झेलने की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली में दबाव में खेलने की जो क्षमता है वो उन्हें औरों से अलग बनाती है। विराट अपने समय में विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं और वक्त के साथ वह और परिपक्व हो जाएंगे।अगर वह अपने खेल को समझकर थोड़ा और सुधार करेंगे तो वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर जाएंगे।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 14:59 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+