जेनकिंस को एक वर्ष के लिए इस प्रतिष्ठित संस्था का प्रमुख चुना गया है। वह एक अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वह काउंटी क्लब ससेक्स के पूर्व कप्तान जान बारक्ले का स्थान लेंगे।
जेनकिंस एक क्रिकेट पत्रकार के तौर पर 'बीबीसी', 'डेली टेलीग्राफ' और 'टाइम्स' जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं। वह 'क्रिकेटर' पत्रिका के भी संपादक रह चुके हैं।
एमसीसी की परंपरा रही है कि उसका मौजूदा अध्यक्ष अपने पसंद के व्यक्ति को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करता है। एमसीसी का मुख्यालय क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।