'बाहुबली' की मौत, सहवाग ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
नई दिल्ली। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का सवाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर घूम रहा है। बाहुबली-2 की रिलीज के बाद सभी इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस सवाल का जवाब कुछ अपने अंदाज में दिया है।
अपने मजाकिया ट्वीट के लिए एक पहचान बना चुके सहवाग ने कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा के सवाल पर ट्वीट किया है कि सभी लोग यही पूछ रहे हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?, लेकिन पुलिस ने कटप्पा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया. कमजोर कानून-व्यवस्था के लिए हम सब जिम्मेदार हैं।'
Everyone is asking why Kattappa killed #Bahubali2 but not why police didnt arrest Kattappa. We're responsible for poor law & order situation
— Virender Sehwag (@VirenderSehweg) April 28, 2017
आपको बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-2' आज (28 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' बड़ी हिट रही थी। दूसरे भाग को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
