वीरेंद्र सहवाग बने नाडा के एंटी डोपिंग अपील पैनल के सदस्य, कुंजरानी देवी एडीडीपी की सदस्य बनीं

By Rizwan

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) का सदस्य बनाया गया। सहवाग के साथ दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर विनय लांबा को भी एडीएपी का सदस्य बनाया गया है। छह सदस्यीय इस पैनल की अगुवाई सेवानिवृत जज आरवी ईश्वर करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में सीनियर एडवोकेट विभा दत्ता मखीजा, डॉ नवीन डांग और हर्ष महाजन हैं।

नाडा ने इसके अलावा डोपिंग की दोषी रही पूर्व भारोत्तोलक कुंजरानी देवी को डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) के सदस्य के रूप में शामिल किया है। कुंजरानी को 2001 में डोपिंग में पकड़े जाने के कारण छह महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। एडीडीपी में कुंजारानी के अलावा अखिल कुमार (मुक्केबाजी), रीथ अब्राहम (एथलेटिक्स), जगबीर सिंह (हॉकी) और रोहित राजपाल (टेनिस) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। एडीडीपी के अध्यक्ष सेवानिवृत जिला एवं सत्र जज कुलदीप सिंह होंगे। इसके अन्य सदस्यों में मानिक डोगरा, नलिन कोहली, बीना गुप्ता और सुरभि मेहता (सभी एडवोकेट), विनोद डोगरा, डॉ अंकित शर्मा और डॉ चेंगपा शामिल हैं।

Story first published: Friday, November 10, 2017, 0:23 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+