Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर पूछा, 'क्‍या देख रहे हो', फैंस बोले- जेसीबी की खुदाई

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह ऐसी पोस्ट शेयर करते रहते हैं जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाती हैं। सहवाग कभी मजाकिया मूड में ट्वीट करते हैं तो कभी देश से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बेबाक बात रखते हैं। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) का पहला मैच 30 मई को इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच हुआ। जिस दाैरान मैच चल रहा था तभी सहवाग ने ऐसा ट्वीट किया जिसपर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देने शुरू हो गए।

दरअसल, सहवाग ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपने फैंस से पूछा कि क्‍या देख रहे हो तो फैंस ने तरह तरह के जवाब दिए। कई फैंस ने तो सहवाग की फिरकी भी ले ली। एक फैन ने सहवाग के सवाल का जवाब देते हुए नवाजुद्दीन का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रोज उठो, नहाओ, जेसीबी की खुदाई(JCB Ki Khudai) देखो और सो जाओ। वहीं एक फैन ने लिखा कि वह ओथ सेरेमनी के तौर पर भारत का भविष्‍य देख रहा है। जबकि कुछ फैंस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जेसीबी की खुदाई देख रहा हूं।

क्यों चर्चित हुआ जेसीबी की खुदाई का बोल
हाल ही में बाॅलीवुड हीरोईन सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जेसीबी पर खड़े होकर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद एक शख्स ने कमेंट में लिखा की जेसीबी की खुदाई शुरू। इसके बाद सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की जेसीबी पर चढ़कर खींची खींची गई तस्वीर ट्विटर पर '#जेसीबीकीखुदाई' नाम से ट्रेंड करने लगी।

बता दें कि सहवाग ने जब ट्वीट किया तो उस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शपथ ले रहे थे। ऐसे में फैंस के बीजेपी को लेकर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। एक फैन ने कहा कि बस मोदी जी ने हमें इनवाइट नहीं किया बस वही गम और दुख मना रहे हैं। नीचे देंखें सहवाग की पोस्ट पर आए फैंस के मजेदार कमेंट्स-

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 23:26 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+