For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले-कोहली विवाद: मीडिया पर भड़के सहवाग, कहा- माफी मांगो

शुक्रवार (23 जून) को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अफवाह फैलाने और बकवास लिखने के लिए मीडिया के एक भाग पर जमकर भड़ास निकाली।

नई दिल्ली, 23 जून: शुक्रवार (23 जून) को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अफवाह फैलाने और बकवास लिखने के लिए मीडिया के एक भाग पर जमकर भड़ास निकाली। सहवाग अपने नाम पर चल रही एक खबर को देख भड़क गए। दरअसल, सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। उसमें वह उंगली पर बॉल घुमा रहे थे। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि 'किसी पर उंगली उठाने से कुछ नहीं होता।' इसपर कुछ वेबसाइट और चैनल्स ने खबर बना दी कि वीरेंद्र सहवाग ने अनिल कुंबले के लिए ऐसा बयान दिया है।

जब सहवाग की नजर इस तरह की खबरों पर पड़ी तो वे भड़क गए। सहवाग ने नवभारत टाइम्स द्वारा शेयर किए गए अपने सहयोगी टीवी चैनल टाइम्स नाउ के वीडिय को कोट करते हुए ट्वीट किया। सहवाग ने लिखा- 'आप लोग मुद्दे से कैसे भटक जाते हैं? अगर आप लोगों के अंदर थोड़ी सच्चाई बची है तो फिर एक माफीनामा चलाओ और इसी चैनल पर एक शो करके बताओ को कैसे लोगों को बरगलाया जाता है।'

इसके अलावा सहवाग ने इंडिया टूडे की एक खबर का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट लिखा- 'क्या बकवास है, तुम जैसी मीडिया कभी बदल नहीं सकती। आप लोग अपना दुर्भावनापूर्ण एजेंडा चलाने के लिए झूठ बोलने के नए-नए रास्ते ढूंढते रहते हैं। आप समझते हैं कि आपने झूठ बोलने का लाइसेंस ले लिया।'

आपको बता दें कि विराट कोहली के साथ विवाद के बाद अनिल कुंबले ने मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बीसीसीआई ने कुंबले के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। जिसमें सहवाग ने भी आवेदन किया था। हालांकि अभी तक जितनी प्रक्रिया हुई है उसमें सहवाग की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Finger pointing never got anything done #unglipenachaao

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+