For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच हारने के बाद वीरू ने कहा 'दर्जी' तो रॉस टेलर बोले- कैसा लगा मेरा काम

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ट्टिटर पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। इस बार वीरू ने ट्विटर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर का मजाक बनाया। सहवाग ने ट्टीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्जी जी'। दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया।'

सहवाग के ट्टीट के जवाब में टेलर ने हिंदी में लिखा- 'थैंक्स वीरेंद्र सहवाग। भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा। हैप्पी दिवाली।' इस ट्वीट के बाद दोनों में ट्वीट पर रिप्लाई करने का सिलसिला जारी हो गया।

टेलर के जवाब में सहवाग ने लिखा, 'हा..हा..हा.. मास्टरजी , इस साल पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना अगली दिवाली पे। रॉस था बॉस, मोस्ट स्पोर्टिंग।' सहवाग के ट्वीट के जवाब में टेलर का ट्वीट आया। टेलर ने ट्वीट करके सहवाग से पूछा- 'क्या तुम्हारे दर्जी ने इस दिवाली पर तुम्हे अच्छा काम करके नहीं दिया है।' टेलर के ट्वीट के जवाब में सहवाग ने लिखा कि 'आपकी सिलाई के स्टैण्डर्ड को कोई भी नहीं पा सकता दर्जी जी। फिर चाहे वह पेंट की बात हो या पार्टनरशिप की।'

बता दें, न्यूजीलैंड की टीम भारत में वनडे और टी-20 खेलने आई है। न्यूजीलैंड से सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले वनडे में रॉस टेलर और टॉम लाथम की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट जीत दर्ज की। मैच में ट्रेलर ने शानदार पारी खेली। 281 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के ओर से टेलर 95 रन तो वहीं टॉम लाथम ने शानदार 103 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+