For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस गेल को बताया टी-20 का ब्रैडमैन, बोले- वो मनोरंजन का बाप हैं

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से किंग्ल इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने शानदार पारी खेली, उसने हर किसी का मनोरंजन किया। गेल की 99 रनों की पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 185 रन का स्कोर लगाया, लेकिन बेन स्टोक्स और बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के चलते राजस्थान की टीम ने पंजाब को यह मैच 7 विकेट से हरा दिया। लेकिन बावजूद इसके गेल की यह पारी काफी खास थी। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी क्रिस गेल की पारी की जमकर तारीफ की।

टी-20 के ब्रैडमैन हैं क्रिस गेल
क्रिस गेल की तूफानी पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस गेल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और उनकी तुलना टी-20 के ब्रैडमैन से कर डाली। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा, टी-20 का ब्रैडमैन- क्रिस गेल। बिना किसी संदेह के हेनरी क्रिस्टोफर गेल सबसे महान हैं। मनोरंजन का बाप। बता दें क्रिस गेल ने 63 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली। इस पारी में क्रिस गेल ने 8 छक्के लगाए और 6 चौके लगाए। हालांकि गेल की पारी पंजाब के काम नहीं आई और पंजाब की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

आईपीएल ट्रॉफी उठाना चाहते हैं गेल
क्रिस गेल की शानदार पारी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने स्कोर बोर्ड पर 185 रन का टार्गेट खड़ा किया। 99 रन पर आउट होने के बाद क्रिस गेल ने कहा कि यह अच्छी पारी थी, मुझे लगा था कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा, यह विकेट अच्छी है। दूसरी इनिंग में विकेट और भी अच्छी होगी, 99 रन के स्कोर पर आउट होना दुर्भाग्यशाली है, इस तरह की चीजें होती हैं, वो गेंद काफी अच्छी थी, लेकिन बावजूद इसके मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। सच कहूं तो मेरे लिए यह सिर्फ सोच का खेल है और यही वजह है जो मुझे खेल में बनाए रखती है। मैं क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं आईपीएल की ट्रॉफी उठाना पसंद करूंगा, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।

जीतना चाहते थे गेल
क्रिस गेल ने कहा कि यह मैच हमारे लिए अहम है, हम इसे जीतना चाहते हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करते हुए मुझे काफी मजा आ रहा था। 1000 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में जब गेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में नहीं पता है। मैं अभी भी अच्छी हिटिंग कर रहा हूं। खेल के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत का फायदा मिल रहा है, साथियों से मैंने शतक का वादा किया था, लेकिन मैं चूक गया, गेल हंसते हुए कहते हैं- लेकिन मेरे दिमाग में यह शतक है, हमे यह मैच जीतना है, बस।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 0:03 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+