For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज कोच तारक सिन्हा के निधन पर वीरेंद्र सहवाग ने जताया शोक, भारत को दिए कई क्रिकेटर

नई दिल्लीः क्रिकेट के दिग्गज कोच तारक सिन्हा का शनिवार को निधन हो गया। वे 71 साल के थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सिन्हा ने कई युवाओं को बेहतरीन क्रिकेटर के तौर पर तराशा था जिनमें सुरिंदर खन्ना, मनोज प्रभाकर, अजय शर्मा, अतुल वासन, आशीष नेहरा, संजीव शर्मा, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, अंजुम चोपड़ा और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम हैं।

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तारक सिन्हा के निधन पर शोक जताया है और उनका ऐसा बिरला कोच बताया है जिसने भारतीय क्रिकेट को दर्जनों क्रिकेट दिए।

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, "उस्ताद तारक सिन्हा जी के गुजरने पर गहरा दुख हुआ है। वह उन बिरले कोचों में शामिल थे जिन्होंने भारत को दर्जन भर से भी ज्यादा टेस्ट क्रिकेटर दिए और उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को जो सिखाया उसने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उनके परिवार और शागिर्दों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

ऋषभ पंत भी इस घटना से खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे ट्विटर पर लिखते हैं, मेरे मेंटर, कोच, मोटिवेटर, मेरे सबसे बड़े आलोचक और मेरे सबसे बड़े फैन। आपने अपने बेटे की तरह मेरी देखभाल की, मैं टूट गया हूं। मैं जब भी मैदान पर जाऊंगा आप मेरे साथ होंगे। मेरी दिली संवेदनाएं और दुआएं हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले, तारक सर।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपना शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, गहरे दुख के साथ यह शेयर करना पड़ रहा है कि कोच तारक सिन्हा का निधन हो गया है। उनको द्रोणाचार्य अवार्ड मिला हुआ था, उन्होंने दिल्ली में सोनट क्लब की स्थापना की जो भारत के कई क्रिकेटरों का लंबे समय से घर साबित हुआ है। उनके परिवार और करीबी दोस्तों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं।

सिन्हा ने अपना अधिकतर काम सोनेट क्लब से ही किया और यह क्लब दिल्ली के लिए एक सप्लाई लाइन का काम करता रहा है क्योंकि यहां कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर हुए हैं।

अभी तक केवल पांच क्रिकेट कोचों को ही द्रोणाचार्य अवार्ड मिला है। सिन्हा के अलावा ये पुरस्कार देश प्रेम आजाद, गुरचरन सिंह, रमाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा को मिला है।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 16:52 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+