For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का डायलॉग लिखकर टीम इंडिया को दी बधाई, फिर बच्चन साहब ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने छठे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने मैच में 129 रनों की पारी खेलकर वनडे करियर का 35वां शतक जड़ा और उन्हें मैच ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कोहली की इस पारी के दम पर भारत ने 205 रनों के लक्ष्य को 33वें ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है। इसी क्रम में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।

अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर सहवाग ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा- परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन, 5-1 से सीरीज जीत पर भारत को बधाई। स्पिनर्स का शानदार प्रदर्शन और कोहली ने मोर्चे को शानदार तरीके से संभाला।

दरअसल सहवाग ने बधाई देने के लिए अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल किया। जिस पर खुद अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई दिया। अमिताभ बच्चन ने लिखा- मोहब्बतें (फिल्म) का डायलॉग है।

अमिताभ बच्चन का रिप्लाई पाकर खुश हुए वीरेंदर सहवाग ने भी लिखा- सब में हैं बच्चन जगाने वाला चाहिए। अमिताभ बच्चन जी।

बता दें कि इससे पहले मैच के नायक रहे विराट कोहली ने 129 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारत को मैच जिताया। कोहली ने 96 गेंदो पर 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए। उनके साथ अजिंक्य रहाणे ने भी 34 रनों की अच्छी पारी खेली।

Story first published: Saturday, February 17, 2018, 15:48 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+