For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रवासी मजदूरों के लिए सहवाग ने बनाया खाना, लोगों से की मदद करने की अपील

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लोगों का जानी मुश्किल भरा हो गया है। इस महामारी के कारण सड़कें सूनी पड़ गईं तो लोगों का पैसा कमाने का जरिया भी धम गया। कई काम ठप पड़ जाने के कारण निचले वर्ग के लोग खाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। गरीब मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। मौजूदा संकट में कई प्रवासी मजदूरों के पास पैसे और खाने का अभाव है, वहीं कई मजदूर ऐसे भी है जिन्हें भूख की वजह से जान गंवानी पड़ी है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सड़कों पर उतरकर मजदूरों के लिए काम कर रहे हैं, तो इसने बाकी सितारों को भी प्रेरणा दी है। टीम इंडिया के महान पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग भी मजदूरों के लिए अपने घर पर खाना बनवाकर जरूरतमंद मजदूरों को वितरित करवा रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स शेयर कीं जिसमें वो प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बना रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने फाउंडेशन के जरिए मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल समय में अपने आरामदायक घर में खाना बनाना और उसे पैक करके जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को बांटना ऐसा काम है जो सबसे ज्यादा सुकून देता है। यदि आप भी ऐसे जरूरतमंद 100 लोगों के लिए कुछ योगदान करना चाहते हैं तो हमारे फाउंडेशन पर मैसेज करें।

सहवाग के इस नेक पर उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों से तारीफ भी मिली। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस काम के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने सहवाग के इस पोस्ट पर लिखा कि वेलडन लाला। बता दें रेलवे के 1 मई से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चालू होने के बाद अब तक 44 लाख प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि लॉकडाउन में वो प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी की तुरंत व्यवस्था करवाएं।

Story first published: Friday, May 29, 2020, 13:46 [IST]
Other articles published on May 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+