सहवाग ने खोला राज- इस कारण से स्लेजिंग से दूर रहे कंगारू

By Mohit

नई दिल्लीः वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा में बने रहते हैं पहले जब वो मैदान पर होते थे तो उनका खेल उनकी चर्चा का विशेष बनता था और रिटायरमेंट के बाद वीरू के ट्वीट उन्हें चर्चा में रखते हैं। भारत के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद वीरू ने कहा है कि सीरीज में कंगारू स्लेजिंग से इसलिए दूर रहे क्योंकि उन्हें अगले साल आईपीएल में खेलना है।

ऐसा बहुत कम होता है जब ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच हो उसमें स्लेजिंग न हो। हर बार जब भी इन दोनों देशों के मैच होता है तो खिलाड़ियों के बीच स्लेजिंग होती है। पूर्व सलामी बल्लेबाज का कहना है कि अगर कोई भी कंगारू खिलाड़ी स्लेजिंग करता तो अगले साल होने वाली आईपीएल बोली में ऊंची कीमत मिलने का मौका गंवा सकता था।

एक टीवी प्रोगाम में बोलते हुए सहवाग ने कहा कि 'वे अगले साल होने वाली आईपीएल बोली को लेकर चिंतित थे। अगर वनडे सीरीज में वे किसी भारतीय खिलाड़ी के साथ स्लेजिंग करते दिखते, तो भारतीय फ्रेंचाइजी इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लगाने से पहले सोचते।'

वनडे सीरीज में कंगारू एकदम बेरंग और आत्मविश्वास से खाली दिख रहे थे। इस पर पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में खेल रही थी क्योंकि उसके पास वे बड़े खिलाड़ी नहीं थे, जो कभी टीम में हुआ करते थे। '

Read more about: virender sehwag
Story first published: Wednesday, October 4, 2017, 11:51 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+