Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक मशाल का रास्ता बदल सकता है हांगकांग

हांग कांग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलंपिक मशाल रैली को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए हांगकांग में रैली के पूर्व निर्धारित मार्ग को बदला जा सकता है।

हांगकांग सरकार के मुख्य सचिव हेनरी तांग ने शुक्रवार को कहा कि मशाल रैली मार्ग का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और आने वाली परिस्थितियों के हिसाब से ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

तांग ने इसके पहले गुरुवार को चीन और बीजिंग ओलंपिक आयोजन समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

तांग ने कहा कि ओलंपिक मशाल रैली हांगकांग के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। इसलिए हम इसके मार्ग में बदलाव नहीं करना चाहते हैं। मशाल रैली 2 मई को आयोजित होगी और सुरक्षा के लिए 3,000 पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

हांगकांग ओलंपिक समिति के अध्यक्ष टिमोथी फॉक ने कहा कि शहर में लंदन और पेरिस की तरह प्रदर्शन होने की संभावना नहीं है।

लेकिन चीन विरोधी समूहों ने 69 लाख की आबादी वाले इस शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। चीन में केवल हांगकांग और मकाउ में ही सरकार विरोधी प्रदर्शन करने की इजाजत है।

हांगकांग में 33 किलोमीटर लंबी मशाल दौड़ में 120 धावक भाग लेंगे। सभी धावकों की सूची 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। संभावना है कि हांगकांग के ओलंपिक स्वर्ण विजेता ली लाई सान और फिल्म अभिनेता जैकी चेन तथा ऐडी ल्यू मशाल धावकों में शामिल होंगे।

पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग को 1997 में चीनी अधिकार में लाया गया था। 'एक देश दो व्यवस्था' के अनुसार हांगकांग में राजनैतिक स्वतंत्रता और विरोध प्रदर्शन की अनुमति है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+