नई दिल्ली। टीम इंडिया के मिस्टर टर्बिनेटर यानी हरभजन सिंह एक नन्हीं गुड़िया के पापा बन गये हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा ने लंदन में बेटी को जन्म दिया। भज्जी के घर आयी इस नन्हीं खुशी के लिए लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे।
लेकिन सबसे खूबसूरत शुभकामनाएं टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने दिया है। वीरू ने ट्विटर पर लिखा.. 'हरभजन सिंह और गीता बसरा आपको पैरेंट्स बनने पर बधाई... भज्जी मैदान में तो बाप पहले ही था...अब पापा बन गया... नए मेहमान को आशीर्वाद...'।
आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने गीता बसरा के साथ पूरे 9 साल लंबे अफेयर के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी की थी जिसमें खेल-राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए थे।
Congrats @harbhajan_singh & @Geeta_Basra on bcmng proud parents.Bhajji,maidan me to Baap pehle hi tha,ab Papa b ban gaye😀
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 28 July 2016
Blessings2NewBorn