वीरेंद्र सेहवाग की 195 रन की पारी को मिला टॉप 15 में स्थान
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में खेले गये टेस्ट मैचों में बेहतरीन पारियों में वीरेंद्र सेहवाग की भी पारी को शामिल किया गया है। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेहवाग की 195 रनों की पारी को इस सूचि में शामिल किया गया है।
ये 6 छक्के जिसके बाद गेंद कभी वापस नहीं मिली
वर्ष 2000 से आजतक की बेहतरीन टेस्ट पारियों में सेहवाग की पारी को 13वां स्थान दिया गया है। सेहवाग ने इस पारी में 233 गेंदो का सामना करते हुए 25 चौके और 5 छक्के लगाये है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सेहवाग की इस पारी को आज भी हमेशा याद किया जाता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट जिसमें 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी बेहतरीन पारियों की सूचि को जारी किया गया है।
इस सूचि में 15 बेहतरीन पारियों को शामिल किया जाएगा। अभी 10वीं से 15वें स्थान की सूचि को जारी किया गया है। साथ ही 1 से 9 तक की पारियों की घोषणा होनी अभी बाकी है।
- 10 एबी डिविलियर्स (106)
- 11 कुमार संगाकारा(192)
- 12 हाशिम अमला(196)
- 13 वीरेंद्र सेहवाग(195)
- 14 साइमन कैटिच(131)
- 15 डेविड वॉर्नर(123)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
