For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोरू को खुश करने के चक्कर में थियेटर तो गए वीरू लेकिन फिल्म नहीं मैच देखा...

मंगलवार को जिस वक्त आईपीएल 10 का पहला क्वालीफायर मैच पुणे और मुंबई के बीच खेला जा रहा था, उस वक्त सहवाग पत्नी संग थियेटर में थे।

नई दिल्ली। 'मु्ल्तान के सुल्तान' यानी वीरेंद्र सहवाग अपने खेल और हाजिर जवाबी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। मैदान पर भले ही अब वीरू चौकों-छक्कों की बारिश ना करते हों लेकिन ट्विटर पर उनकी धुआंधार शब्दों की बैटिंग जारी रहती है।

इस पारी के तहत उन्होंने एक मजेदार बात ट्विटर पर शेयर की है कि मंगलवार को जिस वक्त आईपीएल 10 का पहला क्वालीफायर मैच पुणे और मुंबई के बीच खेला जा रहा था, उस वक्त सहवाग पत्नी संग थियेटर में थे। जहां उनकी पत्नी तो फिल्म देख रही थी और सहवाग मोबाइल पर पुणे बनाम मुंबई का मैच देख रहे थे।

बीवी खुश मतलब जिंदगी खुश

सहवाग ने ट्वीट किया, 'बीवी खुश मतलब खुशहाल जिंदगी... एक थियेटर में मैच देख रहा हूं वहीं पत्नी फिल्म देख रही हैं। मैं भी खुश, बीवी भी खुश।' जिसे उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया और उन्होंने वीरू के इस ट्वीट पर काफी सकारात्मक और फनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

आईपीएल के प्रति मोहब्बत कम नहीं

गौरतलब है कि वीरू आईपीएल10 में ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटर थे। यह टीम रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट से मिली हार के साथ ही आईपीएल से बाहर हो चुकी है।

बावजूद इसके सहवाग की आईपीएल के प्रति मोहब्बत कम नहीं हुई हैं, उनकी नजर बराबर इस खेल पर बनी हुई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+