Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन दूसरे टेस्ट से बाहर, कैफ की वापसी

चेन्नई, 31मार्चः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर नहीं खेल पाएंगे. ग्रोइन की चोट के कारण वह टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब मोहम्मद कैफ खेलेंगे.

मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि टेस्ट की 15 सदस्यीय टीम में दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी शामिल किया गया है. सचिन का बाहर होना भारत के लिए गहरा झटका है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा कि सचिन को हाल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में जांघ में चोट लगी थी और एम ए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के दौरान यह उभर आई जिसके कारण ड्रॉ हुए टेस्ट के अंतिम दिन वह मैदान पर नहीं उतरे. सचिन ने अपनी चोट के बावजूद टेस्ट सिरीज शुरू होने से पहले खुद को फिट घोषित किया था जिसके कारण उन्हें फिटनेस टेस्ट से नहीं गुजरना पड़ा था.

सचिन एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहले टेस्ट में खेल और अपनी चोट के कारण मैदान से अंदर बाहर होते रहे. उन्हें अब आराम की सलाह दी गई है, लेकिन वह कानुपर में होने वाले तीसरे टेस्ट में उपलब्ध होंगे. सचिन मैच के पांचवें और आखिरी दिन मैदान में ही नहीं उतरे थे.

तेंडुलकर के बाहर होने से कैफ को लंबे समय बाद टीम में वापसी का मौका मिला है. उन्होंने इस सेशन में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाई है. उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने अपना अंतिम टेस्ट पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में खेला था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+