For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिंदगी में सच्चा प्यार और IPL के प्लेऑफ में जगह इतनी आसानी से नहीं मिलती: सहवाग

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जिस तरह से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की उससे राजस्थान की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है। राजस्थान रॉयल्स की इस शानदार जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालांकि चेन्नई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी, लेकिन बावजूद इसके प्वाइंट टेबल पर चेन्नई की टीम सबसे नीचे है। राजस्थान की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में ट्वीट करके कहा कि प्लेऑफ में जगह पाना इतना आसान नहीं।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा दिल्ली मेट्रो में बैठने को सीट, जिंदगी में सच्चा प्यार और आईपीएल के प्लेऑफ में जगह इतनी आसानी से नहीं मिलती है। सहवाग ने लिखा, राजस्थान अभी भी जिंदा है, बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। सहवाग के इस ट्वीट के बाद राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमे लिखा गया है कि अभी हम जिंदा है। बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान की टीम ने आसान जीत दर्ज की।

मुंबई के 195 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रॉबिन उथप्पा महज 13 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन दूसरे छोर पर बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। स्टोक्स ने 107 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में स्टोक्स ने 60 गेंदों का सामना किया और 178 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। स्टोक्स ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन ने स्टोक्स का बखूबी साथ दिया और 54 रनों की नाबाद पारी खेली। सैमसन ने 31 गेंदों पर 54 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 13:03 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+