Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉप-5 में पहुंची सायना नेहवाल

नई दिल्‍ली। ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारत की सर्वोच्‍च वरीयता प्राप्‍त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए विश्‍व रैंकिंग के शीर्ष पांच में जगह बना ली है। शीर्ष पांच में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

2009 में विश्‍व रैंकिंग के छठे स्‍थान पर कब्‍जा जमाने वाली सायना हाल ही में इंग्‍लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थीं। सेमीफाइनल में हार के बावजूद सायना को अंकों की बढ़त मिली और वो 58516.7646 अंकों के साथ पांचवें स्‍थान पर पहुंच गईं।

विश्‍व रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान पर चीन की यिहान वांग, उनके बाद वांग लिन, सिन वांग और जियांग यांजियाओ क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्‍थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+