BEST OPPO Moments: भारत-पाक मैच के ये दिलचस्प लम्हे देखने से चूक तो नहीं गए आप
बर्मिघम। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार जीत के साथ आगाज करते हुए रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान को 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी।
तीन बार बारिश के कारण रुके मैच में हालांकि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित 41ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 33.4 ओवरों में 164 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने का न्यौता दिया था, उसकी रणनीति थी कि उसके बॉलर इंडिया को कम स्कोर पर रोके लेकिन भारतीय शेरों ने उसकी सारी रणनीतियों पर पानी फेर दिया। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही जगह इंडिया पाकिस्तान पर हर लिहाज पर भारी रही।
आइए एक नजर डालते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बेस्ट OPPO Moments पर...

रोहित शर्मा की यादगार पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ओपनिंग की, पाकिस्तानी ट्रंप कार्ड आमिर की एक-दो बॉल पर जब रोहित बीट हुए तो पाकिस्तानी खेमे में काफी मुस्कुराहट देखी गई लेकिन ये मुस्कान काफी देर तक टिक नहीं पाई क्योंकि सके बाद रोहित ने पाकिस्तानियों की ऐसी पिटाई की, जिसकी कल्पना भी उन्होंने सपने में नहीं की होगी। 37वें ओवर की चौथी गेंद पर 192 के कुल योग पर रोहित शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौटे। रोहित ने 119 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं।

युवराज ने साबित किया किया कि वो बड़े खिलाड़ी हैं..
एक बार फिर से युवराज सिंह ने जता दिया कि वो बड़े खिलाड़ी क्यों हैं? नंबर चार पर जब युवी खेलने आए तो हर किसी को थोड़ी हैरानी हुई क्योंकि ये जगह उनकी तो थी नहीं, वो अपने क्रम से ऊपर आए थे और उन्हें कोहली ने ऊपर क्यों बुलाया, वो उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से साबित भी कर दिया। युवी ने इस मैच में आतिशी पारी खेली, उन्होंने 29 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया इसलिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

हार्दिक पांड्या ने जीता दिल
पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए भारत को 300 के पार पहुंचा दिया। पांड्या ने छह गेंदों पर 20 रन बनाकर हर किसी का दिल जीत लिया।

जडेजा ने किया मलिक को रन-आउट
पाकिस्तानी टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक अच्छी लय में दिख रहे थे। शोएब ने पंड्या के ओवर्स में लगातार दो चौकों के साथ 22वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया था उन्होंने जडेजा पर पारी का पहला छक्का भी मारा था लेकिन उमेश यादव के अगले ओवर में जडेजा ने उन्हें अपने सटीक निशाने से रन आउट करके पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 114 रन कर दिया, जिसके बाद मैच पूरी तरह से इंडिया के हाथ में आ गया।

ओप्पो एफ3 फोन से सेल्फी लेना जरूर पसंद करते
इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेली और एक महान खेल भावना दिखाने के बाद युवराज सिंह ओप्पो एफ3 फोन से सेल्फी लेना जरूर पसंद करते इस बात में हमें कोई शंका नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications