विडियो- देखिये मौका-मौका का वो एड अगर भारत पहुंचता फाइनल में
बेंगलुरू। इस बार विश्वकप मैचों के दौरान मौका-मौका एड की जमकर धूम मची थी। यह ऐड सबसे पहले भारत-पाक मैच के पहले शुरु किया गया था। लेकिन जिस तरह से इस ऐड ने लोगों के बीच जमकर लोकप्रियता बटोरी उसने इस ऐड के निर्माताओं को इसकी सीरीज बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
हालांकि भारत विश्वकप के सेमीफाइनल से बाहर हो गया था लेकिन अगर भारत फाइनल में पहुंचता तो उसके मद्देनजर मौका-मौका का ऐड बनाया गया था लेकिन उसे रीलीज नहीं किया जा सका था। लेकिन अब वह ऐड सोशल मीडिया पर आ गया है और जमकर धूम मचा रहा है।
इस ऐड में रणवीर कपूर को मुख्य किरदार के तौर पर दिखाया गया है। ऐड में हर वर्ग के में भारत और न्यूजीलैंड के बीच संभावित फाइनल मैच को लेकर जबरदस्त धूम है। छोटे बच्चों से लेकर, सड़क पर घूमने वाले लोगों, शादी, यहीं नहीं कठपुतलियों पर भी इस मैच का नशा हावी होता दिखता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
