अगर नहीं खाने हैं बीवी के डंडे तो जरूर अपनाएं 'वीरू के फंडे', देखें वीडियो
नई दिल्ली। ट्विटर पर 140 शब्दों में लोगों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर करने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बैटसमैन वीरेंद्र सहवाग अब लोगों को जिंदगी जीने का तरीका बताएंगे।
जी हां, अपने चुटीले अंदाज के लिए लोकप्रिय सहवाग एक वेब सीरीज को होस्ट करने जा रहे है जिसका नाम है 'वीरू के फंडे', जिसमें वो दोस्तों के साथ 'चाय पे चर्चा' करेंगे और मजेदार अंदाज में लोगों को जीनेे का ढंग बताएंगे।
ये वीयूक्लिप की विडियो स्ट्रीमिंग सीरीज है, जिसका हर एपिसोड 2-2 मिनट का होगा और एपीसोड की संख्या 15 है। सहवाग के इस नए अंदाज को आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वीयूक्लिप इंडिया ने 'वीरू के फंडे' शो के पहले पांच एपिसोड मंगलवार को रिलीज़ किए हैं, जिसे Viu ऐप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा वीआईयू की वेबसाइट www.viu.com पर भी आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। सहवाग ने भी इसकी पहली झलक ट्विटर पर रिलीज की है, जो कि काफी दिलचस्प और फनी है।
Want to win an argument with your wife ? It's impossible . Watch this#ViruKeFunde
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 22 November 2016
https://t.co/exETeeN5dS pic.twitter.com/xBFcKIstzZ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
